ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- आज भोजनमाताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश से उनके आवास पर मुलाकात कर अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से अवगत कराया। भोजनमाताओं ने विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने में आ रही परेशानियों के साथ-साथ लंबे समय से लंबित अपनी मांगों को विधायक के समक्ष रखा।

भोजनमाताओं ने बताया कि उन्हें मिलने वाला मानदेय बेहद कम है, जबकि विद्यालयों में भोजन तैयार करने एवं व्यवस्था संभालने के साथ-साथ कई बार अन्य जिम्मेदारियां भी सौंपी जाती हैं। उन्होंने नियमित अवकाश, आकस्मिक अवकाश, बीमारी के समय अवकाश, अतिरिक्त कार्य के लिए उचित पारिश्रमिक तथा वर्षों से सेवा देने के बावजूद रोजगार की सुरक्षा जैसी समस्याओं के समाधान की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  मानव-वन्यजीव संघर्ष: आमजन की सुरक्षा के लिए महापौर ने उठाई 5 प्रमुख मांगें..

भोजनमाताओं ने कहा कि परिवार की जिम्मेदारियों के बीच कम मानदेय में जीवन-यापन करना लगातार कठिन होता जा रहा है। उन्होंने वर्षों से विद्यालयों और बच्चों के लिए सेवाएं दे रही भोजनमाताओं के लिए सम्मानजनक एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित किए जाने की मांग विधायक के समक्ष रखी।

विधायक सुमित हृदयेश ने भोजनमाताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को आगामी विधानसभा सत्र में प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भोजनमाताओं की समस्याओं के स्थायी समाधान और उनकी मांगों को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  राइजिंग इंडिया अवार्ड 2025 में वरिष्ठ पत्रकार गौरव गुप्ता को किया गया सम्मानित.. देखिए वीडियो..

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि भोजनमाताएं राजकीय विद्यालयों की व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और बच्चों के लिए भोजन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके श्रम, सम्मान और अधिकारों के प्रति संवेदनशीलता के साथ ठोस निर्णय लिया जाना आवश्यक है।

उन्होंने यह भी कहा कि भोजनमाताओं से जुड़ी समस्याओं एवं उनकी मांगों को कांग्रेस के घोषणापत्र में शामिल करवाने के लिए भी प्रभावी प्रयास किए जाएंगे, ताकि उनकी मांगों के स्थायी समाधान की दिशा में ठोस पहल सुनिश्चित हो सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad