ख़बर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां शुक्रवार देर रात कुंडा-दानकोट के पास एक स्कूटी बेकाबू होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में स्कूटी सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। 

सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने गहरी खाई में उतरकर रेस्क्यू किया और स्ट्रेचर की मदद से तीनों शवों को सड़क तक पहुंचाया। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्तावों को मंजूरी.. आगामी बजट पर...

पुलिस के अनुसार आधी रात में स्कूटी बेकाबू होकर सड़क से करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसके बाद रेस्क्यू कर तीनों शवों को जिला अस्पताल लाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मौसम का यलो और ऑरेंज अलर्ट....

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हादसे में अंकित (27) पुत्र प्रताप लाल, निवासी गुनियाल, टीटू पुत्र राकेश लाल(23), निवासी कुंडा-दानकोट और संदीप (27), निवासी बरसील की मौके पर मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad