ख़बर शेयर करें -

देहरादून स्थित प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कार्यालय परिसर में घुसकर निदेशक अजय कुमार नौडियाल के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगा। घटना में निदेशक के सिर पर गंभीर चोट आई, जिसके बाद उन्हें तुरंत Coronation Hospital में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है और उपचार जारी है।

विधायक समर्थकों पर आरोप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उमेश शर्मा काऊ अपने समर्थकों के साथ निदेशालय पहुंचे थे। किसी प्रशासनिक मुद्दे को लेकर विवाद बढ़ा और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है कि इसी दौरान निदेशक पर हमला हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: पांच दिन बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज्योति अधिकारी को कोर्ट से मिली राहत..

यह देखिए वायरल वीडियो..

घटना के बाद शिक्षा विभाग के कर्मचारियों में गहरा आक्रोश है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि यदि किसी प्रकार की शिकायत थी तो उसका समाधान वैधानिक प्रक्रिया के तहत किया जा सकता था, लेकिन सरकारी कार्यालय में घुसकर मारपीट करना गंभीर अपराध है।

कर्मचारियों ने दोषियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है और चेतावनी दी है कि उचित कार्रवाई न होने पर वे हड़ताल का रास्ता अपनाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: थर्टी फस्ट एवं न्यू ईयर के जश्न पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर.. जारी किए जरूरी दिशा निर्देश.. वीडियो..

ये शर्मनाक और कानून को चुनौती देने वाली स्थिति है। कि राजधानी के एक महत्वपूर्ण सरकारी संस्थान में इस प्रकार की घटना ने प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग तेज हो गई है। घटना को लेकर लोगों में गहरा आक्रोश है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad