अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा होने की सूचना सामने आई है। यहां धौलछीना से सेराघाट की ओर जा रही एक तेज रफ्तार स्कार्पियो DL 3 CC Z 8690 कसाण बैंडके पास अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर नीचे सड़क पर जा गिरी। हादसा इतना भयावय था कि वाहन के भी परखच्चे उड़ गए। हादसे के समय स्कार्पियो में कुल 3 लोग सवार थे। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक, जिसके बाद राहगीर एवं स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला गया। एक व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही अंतिम सांस ली। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज गति और मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज को लाइक और फॉलो करें
