ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: लोहड़ी पर्व के दिन सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने वायरल वीडियो का स्वतः संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस जांच में सामने आया कि फायरिंग करने वाला युवक जसमीत सिंह है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने फायरिंग में इस्तेमाल की गई रिवॉल्वर भी अपने कब्जे में ले ली है। जांच में यह भी पता चला है कि बरामद रिवॉल्वर जसमीत सिंह के पिता के नाम पर लाइसेंसी है।

यह देखिए वायरल वीडियो..

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर या किसी भी तरह से असलहों का खुलेआम प्रदर्शन करना कानूनन अपराध है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि त्योहारों या किसी भी मौके पर इस तरह की हर्ष फायरिंग से परहेज करें, क्योंकि इससे लोगों की जान को खतरा हो सकता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही लाइसेंसी हथियार के दुरुपयोग को लेकर भी जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन.. दी आंदोलन की चेतावनी…
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad