ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड: मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 09 मई को प्रदेश भर में मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून , पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, अल्मोड़ा, टिहरी और पौड़ी गढ़वाल जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश-ओलावृष्टि और गरज चमक के साथ झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है वहीं उधम सिंह नगर , हरिद्वार सहित मैदानी इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ हवाएं चलने के आसार हैं। वहीं कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के इन सभी जनपदों में यलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad