ख़बर शेयर करें -

देहरादून: सूबे के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आरोप लगाए कि उत्तराखण्ड में महिलाओं की खुलेआम हत्या हो रही है और पुलिस तमाशा देख रही है। उन्होंने कहा कि राजधानी देहरादून में पांच दिनों के भीतर तीन से चार लड़कियों व महिलाओं की नृशंस हत्या हुई है। यशपाल आर्य ने कहा कि प्रदेश की राजधानी और उसके आस-पास क्षेत्रों में कानून व्यवस्था के ये हाल हैं तो राज्य के अन्य हिस्सों का भगवान ही मालिक होगा।

नेता प्रतिपक्ष आर्य ने कहा कि 4 दिन पूर्व राजधानी देहरादून के विकासनगर में 12 वीं कक्षा में पढने वाली बालिका को सुरेंद्र नाम के व्यक्ति ने निर्दयता पूर्वक दरांती से काटा। उन्होंने बताया कि फिर त्रषिकेश में एक युवती की सुरेश ने गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं यशपाल आर्य ने आरोप लगाया कि देहरादून कोतवाली से कुछ दूर दिन दहाड़े गुंजन नाम की युवती को आकाश नाम के व्यक्ति ने चापड़ से काटकर मार डाला। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार ने पुलिस को लूट का साधन बनाया है। खुलेआम जिले और थाने नीलाम हो रहे है। उन्होंने कहा किए अच्छे अधिकारियों को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है और लूट विशेषज्ञों को जिलों की कमान दी है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नतीजे सामने हैं। उन्होंने कहा कि देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर में जघन्य हत्याओं, लूटों और जघन्य अपराधों के बाद भी जिला पुलिस के जिम्मेदार अधिकारियों को वहीं बनाए रखा है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा किए ये अयोग्य अधिकारी अपराधों के होने के बाद भी जिलों में टिके रहने को अपनी विशेष योग्यता मान कर कर्तव्यों से विमुख हो रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि यही हाल रहे तो उत्तराखण्ड देवभूमि के बदले अपराध भूमि के नाम से जानी जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: DM ने जिले में बीस सूत्री कार्यक्रम की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा बैठक, नाराजगी जताते हुए संबंधित विभागों को दिए यह सख्त निर्देश…
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad