ख़बर शेयर करें -

नैनीताल: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अवगत कराया कि उत्तराखंड शासन के निर्देशानुसार पश्चिम एशिया संकट के कारण एलपीजी के सप्लाई में आई कठिनाइयों के कारण व्यावसायिक एलपीजी हेतु एसओपी निर्धारित की गई है जिसके अंतर्गत विवाह समारोह हेतु अधिकतम दो व्यवसायिक सिलेंडर निर्धारित किए गए हैं।

शासन के उक्त आदेश के क्रम में, आदेश जारी करते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अवगत कराया कि विवाह समारोह के लिए सिलेंडरों के आवंटन हेतु आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने व दस्तावेजों का परीक्षण कर अस्थाई गैस कनेक्शन की संस्कृति करने के लिए जनपद नैनीताल के अंतर्गत तहसील स्तर पर अधिकारियों को नामित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: एसओजी व हल्द्वानी पुलिस ने 60 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर को किया गिरफ्तार.. वीडियो…

जिसके क्रम में तहसील नैनीताल हेतु नामित अधिकारी उप जिला अधिकारी व जिला पूर्ति अधिकारी एवं क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी नैनीताल।
इसी प्रकार तहसील हल्द्वानी हेतु उप जिला अधिकारी व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी हल्द्वानी, रामनगर क्षेत्र हेतु उप जिला अधिकारी व पूर्ति निरीक्षक रामनगर, तहसील कालाढूंगी हेतु उप जिलाधिकारी व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी कालाढूंगी, तहसील लालकुआं क्षेत्र हेतु उप जिलाधिकारी व पूर्ति निरीक्षक लालकुआं, तहसील धारी हेतु उप जिला अधिकारी व पूर्ति निरीक्षक धारी, तहसील खन्स्यू हेतु उप जिलाधिकारी धारी व पूर्ति निरीक्षक ओखलकांडा, तहसील श्रीकैंची धाम हेतु उप जिलाअधिकारी धारी व पूर्ति निरीक्षक मझेड़ा के साथ ही तहसील बेतालघाट हेतु उप जिलाधिकारी धारी व पूर्ति निरीक्षक मझेड़ा को नामित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कैंची धाम स्थापना दिवस पर प्रसाद एवं शरबत वितरण का आयोजन

जिलाधिकारी ने आदेश जारी करते हुए नामित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह सिलेंडर प्राप्त करने हेतु आवेदक से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर उनका भली भांति परीक्षण व जांच के उपरांत अस्थाई गैस कनेक्शन हेतु संस्तुति करते हुए संबंधित गैस एजेंसी को सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने हेतु निर्देश करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad