ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में हेमन्त साहू के लगातार दूसरी बार प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई है। कांग्रेस नेताओं ने इसे उनके संघर्ष, मेहनत और संगठन के प्रति समर्पण का परिणाम बताया है।

नेताओं ने कहा कि हेमन्त साहू के नेतृत्व में युवा कांग्रेस और अधिक मजबूत होगी तथा युवाओं की आवाज़ पहले से अधिक प्रभावी ढंग से उठेगी। उन्हें बधाई देने वालों में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदेश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुमितर भुल्लर, पूर्व राज्य मंत्री सुहैल अहमद, कांग्रेस जिला महामंत्री मलय बिष्ट, राष्ट्रीय सचिव मीमांसा आर्या, व्यापारी नेता अतुल गुप्ता, गांधी सचिन राठौर, मोनू चौहान, कौशलेंद्र भट्ट, लाल सिंह पवार, पार्षद प्रीति आर्या, जीत सिंह, राजेश साहू और केतन जायसवाल समेत कई लोग शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपनी ही पार्टी को दे डाली चेतावनी! वीडियो…

हेमन्त साहू इससे पूर्व कांग्रेस कमेटी के जिला महामंत्री, नैनीताल-हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष, युवा कांग्रेस नैनीताल जिला प्रभारी सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां पूरी निष्ठा और कर्मठता से निभा चुके हैं।

इस अवसर पर हेमन्त साहू ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में लगातार दूसरी बार प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने वरिष्ठ नेताओं, युवा साथियों और समर्थकों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह विश्वास उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: ब्रिटिश कालीन ग्लेनमोर कुटीर में लगी आग! वीडियो..

उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग, विश्वास और स्नेह ने उन्हें नई ऊर्जा दी है। वे पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से संगठन को मजबूत बनाने तथा युवाओं और समाज के हक की आवाज़ बुलंद करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad