ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। काठगोदाम रेलवे स्टेशन क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

जानकारी के अनुसार, काठगोदाम के प्रभारी निरीक्षक कमल कोरंगा ने बताया कि 23 जून को उप स्टेशन अधीक्षक द्वारा सूचना दी गई थी कि निलियम कॉलोनी के समीप रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन के आगे कूद गया, सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  प्रसाशन के निर्देशानुसार 14फरवरी क़ो नैनीताल जिले के सभी स्कूल रहे गें बंद...

पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ और पहचान संबंधी प्रयास किए गए, जिसके बाद मृतक की पहचान रविंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय किरण सिंह निवासी ठोकर लाइन, काठगोदाम के रूप में हुई। मृतक नगर निगम में दैनिक वेतन भोगी के रूप में कार्यरत था, बताया गया कि मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष थी

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बनभूलपुरा कोतवाली पुलिस ने पकड़ा 10 हजार का इनामी "गैंगस्टर" “गन्नू”.. ( वीडियो) ..

जीआरपी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad