नैनीताल:- नैनीताल जिले के विश्वविख्यात कैंचीं धाम आश्रम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सवेरे आरती के बाद छः बजे से प्रसाद वितरण शुरू हो गया। भक्तों ने कतार में लगकर प्रसाद लिया और कतार में ही चलते हुए मंदिर परिसर से बाहर निकल गए।
कैंचीं धाम का 62वां वॉ स्थापना दिवस पर शनिवार रात से ही भक्तों का आना शुरू हो गया था। सवेरे होते होते देशभर से आए भक्तों की भीड़ मंदिर मार्ग में दो तरफ से लग गई। एक कतार भवाली से कैंचीं आने वाले लोगों की थी तो दूसरी अल्मोड़ा और रानीखेत से खैरना होते हुए कैंचीं आने वालों की रही।
मंदिर के भीतर किसी को भी रुकने की अनुमाती नहीं रही। प्रशासन और पुलिस की कड़ी व्यवस्था के चलते भक्तों को सरल और सुविधाजनक तरह से बाबा के दर्शन हो गए। भक्त अपने वाहनों को व्यावस्थि में पार्क कर आराम से शटल सेवा के माध्यम से अपने गंतव्य तक पहुंचे। कैंचीं धाम में बाबा के एक दर्शन को पहुंचे भक्तों की कतार दोनों तरफ लगभग 2 किलोमीटर तक पहुँच गई।
पुलिस कप्तान टीसी मंजूनाथ ने कहा कि भक्तों की भीड़ के बावजूद मेला अच्छी तरह से चल रहा है। पार्किंग, ट्रैफिक और कतार में लगे भक्तों को दर्शन कराने में पुलिस प्रशासन जुटा हुआ है। ये भी कहा कि पुलिस की ड्यूटी और कर्तव्य दोनों निभाएं जा रहे हैं। वही राजू तिवारी ने कहा की हर साल की तरह इस वर्ष भी बाबा नीम करोली महाराज का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के द्वारा जो व्यवस्था की गई है श्रद्धालुओं की बहुत अच्छी तरीके से की गई है यहां पर श्रद्धालुओं को कोई दिक्कतो का सामना न करना पड़े।
महाराज का मालपुआ का प्रसाद इधर-उधर ना फेक क्योंकि यह प्रसाद साल में एक बार बनता है प्रसाद को बनाने में बहुत मेहनत लगती है लोग लेकर जाते हैं प्रसाद नाले औऱ मार्ग में फेंक देते हैं श्रद्धालुओं से आगरा किया है आप कितना प्रसाद लेकर जाते हैं लेकर जाओ लेकिन प्रसाद को फेक ना क्योंकि इसमें प्रसाद फेंकने पर महाराज का अपमान होता हैँ। वही सारे विभाग के अधिकारी भक्तों की सेवा में लगे लगे हुए हैं जल सस्थान भी श्रद्धालुओं की प्यास बुझाने में जुटा हुआ है। स्थानीय लोग मार्ग मार्ग में पंडाल लगाकर प्रसाद वितरण कर रहे हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज को लाइक और फॉलो करें
