ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी, 15 जून। श्री बाबा नीम करौली महाराज के पावन कैंची धाम मंदिर स्थापना दिवस के अवसर पर हल्द्वानी स्थित चौधरी भवन निकट CGM Computer, हल्द्वानी में प्रसाद एवं शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी भुवन जोशी (पूर्व प्रदेश संयोजक, सोशल मीडिया) के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को प्रसाद एवं शरबत वितरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: विधायक सुमित हृदयेश बने जनता की आवाज.. हुआ जोरदार स्वागत..

भुवन जोशी ने कहा कि बाबा नीम करौली महाराज द्वारा मानव सेवा, प्रेम एवं परोपकार का जो संदेश दिया गया है, वह आज भी समाज को प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और इसी भावना के साथ समय-समय पर जनहित एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: न्यायालय का आदेश, पार्षद की गई कुर्सी, चुनाव भी नहीं लड़ पाएंगे! बड़ा सियासी उलटफेर..

ज्ञात हो कि भुवन जोशी लंबे समय से सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके द्वारा जरूरतमंदों , दिव्यांगजनों ,स्वच्छता , पर्यावरण,जनसेवा एवं सनातन धर्म के संरक्षण और प्रचार-प्रसार से जुड़े विभिन्न कार्य किए जाते रहे हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने बाबा नीम करौली महाराज के चरणों में श्रद्धा अर्पित कर समाज में सेवा और सद्भावना का संदेश देने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad