ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी:- कुमाऊं विजिलेंस की हल्द्वानी की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अल्मोडा जनपद के ब्लॉक कार्यालय लमगड़ा में नियुक्त एकाउन्टेंन्ट हर सिंह बिष्ट उर्फ हरीश सिंह बिष्ट द्वारा शिकायतकर्ता से ₹15000 का रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। अकाउंटेंट द्वारा शिकायतकर्ता से स्वीकृत हुए 3,00,000/-रूपये के शौचालय निर्माण कार्य के टैण्डर की एफडीआर रिलीज करवाने की एवज में पैंसे की मांग की जा रही थी। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था जिसकी शिकायत उसने विजिलेंस की टौल फ्री नं0-1064 पर की थी। उक्त शिकायत की जॉच से एकाउन्टेंन्ट हर सिंह बिष्ट पर लगाये गये आरोप प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर थाना सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर नैनीताल, हल्द्वानी में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर नैनीताल-हल्द्वानी द्वारा निरीक्षक के नेतृत्व में तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया। सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की ट्रैप टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते आज 8 अप्रैल को

अकाउंटेंट हर सिंह बिष्ट उर्फ हरीश सिंह बिष्ट पुत्र श्री बहादुर सिंह बिष्ट हाल लेखाकार विकास खण्ड लमगड़ा निवासी मौहल्ला बांसमीड़ा निकट नंदा देवी मंदिर चीनाखान,

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: हिलप्योर ऑर्गेनिक ने नए आउटलेट का शुभारंभ

अल्मोडा को शिकायतकर्ता से 15,000/-रूपये रिश्वत लेते हुये ब्लॉक कार्यालय लमगड़ा से रंगे हाथों गिरफ्तार किया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad