हल्द्वानी: देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के नगर शाखा अध्यक्ष अशोक चौधरी के नेतृत्व में संघ कर्मचारियों ने नगर आयुक्त परितोष वर्मा को पूर्व प्रस्तावित विभिन्न मांगो के शीघ्र निस्तारण के सम्बंध में बुधवार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संघ के लोगों ने मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इसके लिए संगठन द्वारा 7 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है।
वहीं शाखा अध्यक्ष अशोक ने बताया कि निगम प्रशासन से कई रिमाइंडर व कई बार मौखिक रूप से वार्ता की गई है। लेकिन आश्वासन ही मिला है सामाधान नहीं। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन की लगातार अनदेखी के चलते संघ आंदोलन की राह पर चलने को मजबूर है। अध्यक्ष ने कहा यदि 7 दिनों के भीतर संघ की न्याय उचित मांगो को पूरा नहीं किया गया तो संघ आंदोलन को बाध्य हैं।
अध्यक्ष ने कहा कि स्थाई कर्मचारियों के एसीपी के ऐरियल के भुगतान व वरिष्ठता व योग्यता के आधार पर सफाई कर्मियों के कार्य परिवर्तन प्रभारी पर्यावरण पर्यवेक्षक के रुप मे किये जाने व अन्य मांगो के सम्बंध में ज्ञापन के साथ रिमाइंडर दिया जा चुका है।
वहीं प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार ने कूड़ा गाड़ी पर कार्यरत कर्मचारी को कूड़े से एकत्र एक, दो किलो कबाड़ इकट्ठा कर कर्मचारी द्वारा बेचे जाने पर लगाई गई रोक का विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि, कर्मचारियों को बंधवा मजदूर बनाया जा रहा है, जो मानवता के दृष्टिगत गलत है, उन्होंने कहा कूडे गाड़ी से एकत्र कबाड़ को बेचने के विषय में कर्मचारी को स्वतंत्र रखा जाऐ। साथ ही उन्होंने मांगो की अनदेखी पर भी गहरी नाराजगी व्यक्त की है।

इस दौरान बज्ञापन देने वाले लोगों में रवि चिंडालिया, प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार, सिद्धार्थ चौहान, रोहित मसीह, शम्मी, अनूप कुमार, मनोज, राजेश (खन्ना), विशाल, चंदन बंजारी, रतन, श्याम, रोहित टाँक, दिनेश, विजय आदि संगठन के लोग मौजूद रहे।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज को लाइक और फॉलो करें
