ख़बर शेयर करें -

Haldwani – जनपद नैनीताल में आपदा के उपरान्त प्रभावितों हेतु चलाए जा रहे राहव व बचाव कार्यों का विवरण
निरन्तर चलाए गए राहत व बचाव कार्यों एवं आवश्यक सेवाओं की प्रभावितों तक आपूर्ति सुनिश्चित किये जाने हेतु सार्वजनिक परिसम्पत्तियों की तात्कालिक मरम्मत / पुनर्स्थापना सम्बन्धी कार्यों के फलस्वरूप अधिकांशतः आम जनजीवन सामान्य हो गया हैं। कतिपय क्षेत्रों में क्षतिगस्त पेयजल योजनाओं के कारण जहाँ एक ओर वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति बनाई गई हैं वहीं पेयजल योजनाओं की मरम्मत के कार्य भी युद्धस्तर पर संचालित किये जा रहे हैं। कैम्पों में विस्थापित परिवारों की भोजन आदि सम्बन्धी व्यवस्थाओं को सुचारू रखा जा रहा है।

राहत कार्यों में पेयजल निगम, भीमताल द्वारा पनियाली पेयजल योजना में क्षतिग्रस्त कार्यों की मरम्मत / पुनर्स्थापना के कार्य कराते हुए पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराए जाने की कार्यवाही की जा रही है।
उत्तराखण्ड जल संस्थान, हल्द्वानी द्वारा कलसिया गधेरे में क्षतिग्रस्त पेयजल आपूर्ति योजनाओं को तात्कालिक रूप से सुचारू किये जाने हेतु निरन्तर कार्य किये जा रहे हैं। वहीं दमुवाढूंगा, शिवपुरी में क्षतिग्रस्त पाईपलाइन को जोड़ा गया।
हाईडिल गेट, काठगोदाम क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति लाईनों के मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित किया जा रहा है।
काठगोदाम के प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति।
राहत शिविर, नगर निगम इंटर कॉलेज, काठगोदाम में प्रभावितों के भोजन हेतु कम्यूनिटी किचेन का आज भी संचालन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम नैनीताल ने 15 अगस्त के शुभ अवसर पर...
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad