ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: अंकिता भंडारी हत्याकांड के दोषियों के खिलाफ सोमवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए बुधपार्क तिकोनिया से मशाल जुलूस एसडीएम कोर्ट तक निकाल कर दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोषियों को कड़ी सजा दिलाने और वीआईपी की गिरफ्तारी की मांग की है।

प्रदर्शन की प्रमुख मांगें:

  • वीआईपी की गिरफ्तारी
  • दोषियों को कड़ी सजा
  • सीबीआई जांच
  • हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में जांच
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: हाइडिल ऑफिस में सिटी मजिस्ट्रेट ने मारा छापा, शराब के नशे में मिला कार्यालय सहायक सस्पेंड..

यूथ कांग्रेस के नेता हेमन्त साहू व विशाल भोजक ने कहा है कि जब तक अंकिता को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर एक मिनट भी सत्ता में बने रहने का हक नहीं है।

यह देखिए वीडियो..

युवा नेत्री दीपा खत्री व अक्षत पाठक ने कहा अंकिता प्रकरण की जब तक सीबीआई जांच नहीं होती सभी दोषी फंसी के फंसे में नहीं पहुंचते हम लोग चुप नहीं बैठेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं : एसडीएम रेखा कोहली ने गैस एजेंसी के गोदाम का किया निरीक्षण, गैस आपूर्ति का लिया जायजा…

इस मौके सौरभ कुमार, रक्षित बिष्ट, अमन अंसारी, बिलाल अहमद, भावेश कुरिया, खगेन्द्र मेहरा, नंदनी खत्री, शाहनवाज मलिक, मयंक गोस्वामी, शानू अल्वी, आयुष नागर, मोहम्मद शरिक, शोभित कुमार, गुरमीत गौतम, साहिल राज, उमंग पाठक, मेहुल साह, दीपक बिष्ट, मेहुल जोशी, पवन बिष्ट, हर्ष शर्मा, सुशील राय, गौरव सुपयाल, राहुल रावत, दीपू पांडे समेत तमाम लोग उपस्थित थे। इस दौरान लोगों में सरकार रवैया पर गहरा आक्रोश दिखा। इस मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनाथ था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad