ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक बस खाई में गिरने की खबर है। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। कई यात्रियों के घायल होने की खबर है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, भिकियासैंण इलाके के शिलापनी में एक बस हादसे का शिकार हो गई। एक बस खाई में गिर गई है। हादसे में सात लोगों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि बस में लगभग 12 यात्री सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  चौसला गांव में जमीन बिक्री मामले ने पकड़ा तूल

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन व राहत-बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गए हैं। घायलों को निकालने और उन्हें चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने का काम जारी है। फिलहाल मृतकों और घायलों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad