ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में शराब पीने वालों को 15 दिसंबर से एक और झटका लगने वाला है। राज्य सरकार ने अपनी आबकारी नीति 2025-26 में बड़ा संशोधन करते हुए एक्साइज ड्यूटी (उत्पाद शुल्क) पर 12 फीसदी वैल्यू एडेड टैक्स (वैट) फिर से लागू किया जाएगा। इस फैसले के बाद राज्य में शराब की कीमतें प्रति बोतल 40 से लेकर 100 रुपये तक बढ़ जाएंगी।

आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल ने बताया कि शासनादेश मिलने के बाद संशोधित दरों को पारदर्शी तरीके से लागू करने के लिए टाइम-लाइन तय की गई है। इसके लिए विभाग को अनुरोध भी मिला था कि उन्हें एक हफ्ते का समय दिया जाए, जिसके तहत नई दरों को लागू करने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए 15 दिसंबर तक का समय दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कोसी कैफे होम स्टे प्रकरण में आरोपी भास्कर जोशी होमस्टे मैनेजर गिरफ्तार, पोक्सो में हुआ है मुकदमा दर्ज।

उल्लेखनीय है कि आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की नीति बनाते समय एक्साइज ड्यूटी से वैट को हटा दिया था, तब विभाग का कहना था कि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में एक्साइज ड्यूटी पर वैट नहीं लगता है। उत्तराखंड की नीति को अन्य राज्यों के मुकाबले प्रतिस्पर्धी बनाने और अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए यह कदम उठाया गया था। राज्य के वित्त विभाग ने इस कदम पर कड़ा ऐतराज जताया। वित्त विभाग की आपत्ति के कारण एक्साइज ड्यूटी पर वैट को फिर से जोड़ने जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: 4 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में मोबाईल, सिम व अन्य सामग्री बरामद.. APK फ़ाइल भेजकर करते थे फ्रॉड…

इसके बाद कंट्री मेड अंग्रेजी शराब के पव्वे पर 10 रुपये और बोतल पर 40 रुपये का इजाफा होगा। वहीं, विदेश से आने वाली अंग्रेजी शराब की बोतलों के दाम 100 रुपये तक बढ़ जाएंगे। बता दें कि उत्तराखंड में आसपास के राज्य हिमाचल, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के मुकाबले पहले से शराब के दाम ज्यादा हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad