ख़बर शेयर करें -

रामनगर में बाघ ने जंगल में घास काटने गयी महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।मामला कॉर्बेट रिजर्व के ढेला रेंज के सांवल्दे पूर्वी बीट का है। यहाँ महिला के जंगल से गायब होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद वनकर्मियों ने सर्च ऑपरेशन चलाया करीब 2 घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद महिला का शव लहूलुहान हालत में जंगल से बरामद हुआ, तब तक बाघ महिला के शरीर का कुछ हिस्सा खा चुका था,महिला का नाम अनीता देवी था और वह सेंटर से कुछ ही किलोमीटर दूर कारगिल पटरानी गांव की रहने वाली थी, 32 वर्षीय अनीता देवी दोपहर तीन बजे जंगल में घास लेने गई थी।तभी बाघ अनीता पर हमला कर उसे जंगल में खींचकर ले गया, जंगल में घास काट रही अन्य महिलाओं ने शोर मचाया और घटना की सूचना परिजनों व ग्रामीणों के साथ वन विभाग को दी गयी, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के डायरेक्टर धीरज पांडे ने बताया कि इलाके में वन कर्मियों की गस्त शुरू करा दी गई है। ग्रामीणों से जंगल की ओर अकेले न जाने की अपील की गयी है ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad