ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी:- हल्द्वानी के एमबी मैदान में रविवार को ‘ड्रग्स फ्री उत्तराखंड’ अभियान के तहत जागरूकता मैराथन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया और बड़ी संख्या में शामिल स्कूली बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के लिए सरकार हर स्तर पर लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि युवाओं को नशे से दूर रखा जा सके। मुख्यमंत्री धामी ने यह भी कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा नशे के तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  तीसरा विकल्प बनकर उभरेंगे निर्दलीय मेयर प्रत्याशी आर.पी. सिंह,

उन्होंने नशे को समाज की सबसे बड़ी बुराई बताते हुए कहा कि इससे लड़ने के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करना होगा। उन्होंने वर्ष 2026 तक ‘ड्रग्स फ्री उत्तराखंड’ बनाने के लक्ष्य को दोहराते हुए कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए जन सहभागिता बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  "नया साल 2026" इन राशियों के लिए बहुत ही लाभकारी.. मिलेगी बड़ी खुशखबरी!

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad