ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी दौरे पर रहे, इस दौरान मुख्यमंत्री ने काठगोदाम के सर्किट हाउस में जिले के अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था के साथ ही आगामी पर्यटन सीजन, मानव वन्य जीव संघर्ष को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को टूरिज्म सीजन की सारी तैयारियां समय से पहले ही कर लेने के निर्देश दिए। साथ ही कानून-व्यवस्था को लेकर भी सख्त निर्देश दिए गए, मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं को रोकने को लेकर प्रभावित कदम उठाने के निर्देश वन विभाग को दिए हैं, वहीं मुख्यमंत्री ने कहा बिंदुखता को राजस्व गांव बनाने के मामले पर भी सरकार बेहद गंभीर है और उनकी प्राथमिकता में शामिल भी है भारत सरकार से जो भी संभव बातचीत होगी उसे किया जाएगा।

वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बयान देते हुए कहा पश्चिम बंगाल की जनता इस बार परिवर्तन का मन बना चुकी है और डबल इंजन की सरकार पश्चिम बंगाल में बनने जा रही है , क्योंकि पिछले 15 सालों से पश्चिम बंगाल में टीएमसी के सरकार है जहां हत्याएं बलात्कार, महिला उत्पीड़न भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं एसआईआर करने में भी न्यायिक अधिकारियों को लगाया जा रहा है चुनाव के दौरान सरकारी अधिकारियों को बंधक बनाया जा रहा है पश्चिम बंगाल में मौसम जरूर गर्म है लेकिन वहां की जनता खुलकर सड़कों पर निकाल कर आ रही है जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि पश्चिम बंगाल में परिवर्तन होने जा रहा है और डबल जान की सरकार मजबूती के साथ बनाने जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कमिश्नर दीपक रावत ने जन सुनवाई में जनता की समस्याओं का किया समाधान.. अधिकारियों को दिए...

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad