ख़बर शेयर करें -

नैनीताल की नैनी झील में युवक का शव मिला है. प्राथमिक तौर पर मामला आत्महत्या का लग रहा है.

नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल जिले से बड़ी खबर सामने आई है. नैनीताल जिले में एक युवक ने अपनी बहन को वीडियो कॉल कर खौफनाक कदम उठाया. युवती की लाश नैनी झील से मिली है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

मृतक की शिनाख्त मल्लीताल निवासी मनीष शाह के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि युवक मानसिक तनाव से गुजर रहा था. सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को झील से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के अनुसार मल्लीताल निवासी मनीष शाह बीते कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था. परिजनों के मुताबिक, देर रात मनीष ने अपने बहन का वीडियो कॉल किया था और आत्महत्या करने की बात कही थी. तभी से परिजनों उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल पा रहा था.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बुजुर्ग महिला के घर से दिन दहाड़े चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार.. चोरी के जेवरात और नगदी से भरा बॉक्स बरामद..

सुसाइड कोई सॉल्यूशन नहीं है

अगर कोई कठिन समय से गुजर रहा है या उसे मदद की ज़रूरत है, तो कृपया किसी भरोसेमंद व्यक्ति या हेल्पलाइन से संपर्क करें. अगर आपके मन में सुसाइड के ख्याल आ रहे हैं, या आप किसी दोस्त को लेकर परेशान हैं या आपको इमोशनल सपोर्ट चाहिए, तो स्नेहा फाउंडेशन – 04424640050 (24×7 उपलब्ध) या टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज की हेल्पलाइन – 9152987821 पर कॉल करें. सोमवार से शनिवार सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक हेल्पलाइन खुला रहता है.

वहीं आज सुबह स्थानीय लोगों ने नैनी झील में एक शव उतराता देखा, जिसकी सूचना तत्काल तल्लीताल पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को झील से बाहर निकाला. बाद में उसकी पहचान मनीष शाह के रूप में हुई. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: फुटपाथ पर सजे अतिक्रमण पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई! 8 ठेले व 5 गाड़ियां सामान जब्त.. काटे चालान…

मृतक के परिजनों ने बताया मनीष मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे और बीती देर रात करीब 11 उसने अपनी बहन को वीडियो कॉल किया था. वीडियो कॉल पर उसने बहन को आत्महत्या करने की बात कही थी. परिजन इससे पहले कुछ समझा पाते, मनीष ने कॉल काट दिया था. तभी से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका शव आज 26 जून सुबह को नैनी झील से बरामद हुआ. फिलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सहीं कारणों का पता चल पाएगा.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad