ख़बर शेयर करें -

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र भीमताल की संचार व्यवस्था (टेलीकॉम नेटवर्क) को बेहतर और सुदृढ़ बनाने की करी मांग

नई दिल्ली- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने आज दिल्ली मै केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक के अंतर्गत केंद्र सरकार के सहयोग से 1 दर्जन से अधिक बीएसएनएल के 4जी टावर स्थापित किये गए है! कई टावर सेटेलाइट के माध्यम से संचालित हो रहे है जिस कारण सही प्रकार कार्य नहीं कर रहे है कई ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में अभी भी मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट की उचित सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है जिससे स्थानीय निवासियों और छात्रों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
​मंत्री कैड़ा ने कहा आज भी कुछ गाँवो मै नेटवर्क नहीं है जिस कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियो का समाना करना पड़ता है! मंत्री कैड़ा ने क्षेत्र के नेटवर्क विहीन गांवों में नए मोबाइल टावर लगाने व जहाँ जहाँ बीएसएनएल के नए 4जी टावर स्थापित किये गए है उन्हें फाइबर लाइन जोड़ने तथा बीएसएनएल (BSNL) की सेवाओं को आधुनिक व मजबूत बनाने का आग्रह किया।
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इन मांग पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए अधिकारियों को भीमताल क्षेत्र में संचार सेवाओं का सर्वे करने और नेटवर्क कनेक्टिविटी को जल्द से जल्द सुदृढ़ करने का आश्वासन दिया।
मंत्री कैड़ा ने कहा ​भीमताल विधानसभा क्षेत्र एक प्रमुख पर्यटन क्षेत्र भी है, इसलिए यहां बेहतर संचार व्यवस्था होने से न सिर्फ स्थानीय लोगों को मदद मिलेगी बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।!

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: विधायक सुमित हृदयेश ने किया कैथ लैब का निरीक्षण.. डॉक्टरों की कमी पर कही यह बात...
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad