ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: सोशल मीडिया पर उत्तराखंड की संस्कृति, देवी-देवताओं और कुमाऊं की महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने पर ब्लॉगर ज्योति अधिकारी के खिलाफ मुखानी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो से शहर में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है। पुलिस वीडियो की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में ब्लॉगर उत्तराखंड की संस्कृति, देवी-देवताओं और कुमाऊं की महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करती दिखाई दे रही हैं। मामले में जूही चुफाल नामक महिला की शिकायत पर ब्लॉगर के खिलाफ मुखानी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: "NRP दिवस" पर एस.के. नर्सिंग होम की शानदार पहल.. डॉ. अदिति के मार्गदर्शन में नवजात शिशुओं के जीवनरक्षक सहायता का दिया गया प्रशिक्षण.. (वीडियो)

शिकायत में बताया गया है कि लालमणि किशनपुर घुड़दौड़ा निवासी ब्लॉगर ज्योति अधिकारी ने कुछ दिन पूर्व हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में अंकिता हत्याकांड को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान हाथ में दरांती लेकर सार्वजनिक बयान दिए। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड की महिलाओं, कुमाऊं की सांस्कृतिक परंपराओं और देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया। तहरीर में कहा गया है कि वायरल वीडियो से समाज में गलत संदेश गया है और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंची है। साथ ही धार्मिक भावनाएं भी आहत हुई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कांग्रेसजनों ने लिया राजीव गांधी के आदर्शों पर चलने का संकल्प, पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि..

मुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है तथा जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad