ख़बर शेयर करें -

मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नैनीताल द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में आज विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से लेकर हरेला पर्व तक वृक्षारोपण किए जाने के कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कालाढूंगी रोड में समस्त बूथ लेवल अधिकारियों एवं सुपरवाइजर की उपस्थिति में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया इस अवसर पर मनीषा बिष्ट तहसीलदार हल्द्वानी/ सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी श्री तारा सिंह द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया। विधानसभा क्षेत्र 59 हल्द्वानी अंतर्गत 5 जून से लेकर हरेला पर्व तक सभी पोलिंग बूथ मेरा वोट मेरी पहचान मेरा वृक्ष मेरी जान थीम पर बूथ लेवल अधिकारियों एवं सुपरवाइजर के माध्यम से वृक्षारोपण हेतु रोस्टर तैयार किया गया है तथा प्रत्येक वृक्ष की सुरक्षा हेतु बूथ अवेयरनेस ग्रुप एवं बी एल लो को भी निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad