ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। नगर निगम की दुकानों के किराए में प्रस्तावित बढ़ोतरी को लेकर संयुक्त व्यापारी प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मेयर गजराज बिष्ट से मुलाकात कर व्यापारियों की चिंताओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि नगर निगम की करीब 1200 दुकानों में वर्षों से व्यापारी अपना कारोबार कर रहे हैं और नियमानुसार प्रत्येक पांच वर्ष में 12.50 प्रतिशत किराया वृद्धि की व्यवस्था है।

व्यापारी नेताओं ने कहा कि वर्ष 2026 से किराए में पांच गुना तक वृद्धि किए जाने का प्रस्ताव व्यापारियों के लिए असहनीय है। उनका कहना था कि कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन के बाद से बाजार में लगातार मंदी का दौर बना हुआ है, जिससे व्यापार प्रभावित हुआ है। ऐसे में अत्यधिक किराया वृद्धि व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालेगी।

प्रतिनिधिमंडल ने मेयर से किराया वृद्धि के प्रस्ताव को वापस लेने की मांग की। इस पर मेयर गजराज बिष्ट ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि नगर निगम और व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए विश्वास और जिम्मेदारी के साथ निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: युवक की चाकू से हत्या! आरोपी गिरफ्तार

शिष्टमंडल में गोविंद सिंह बगड़वाल, पंकज कपूर, योगेश शर्मा, दलजीत सिंह दल्ली, राजीव जायसवाल, वीरेंद्र गुप्ता, मुकेश ढींगरा, देवेश अग्रवाल सहित कई व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad