ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी

रोडवेज डिपो परिसर स्थित खंडहर में मंगलवार की शाम को नवजात बच्ची का शव मिला।

बताया जा रहा है कि शव को लाल कपड़े में लपेटकर फेंका गया था। खंडहर के पास जब कूड़ा बीनने के लिए एक बालिका गई तो उसने शव देखा। चीख सुनकर लोग पहुंचे। पुलिस और फॉरेसिंक टीम भी पहुंच गई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: भीषण अग्निकांड, दुकाने जलकर खाक...

पुलिस के जानकारी के अनुसार नवजात का जन्म कुछ समय पूर्व का ही लग रहा है। प्रथम दृष्टया जांच में यह सात या आठ माह की लग रही है। किसी ने उसे कपड़े में लपेटकर फेंका है। यह भी आशंका है कि बेटी के जन्म होने के बाद किसी ने इस घटना को अंजाम दिया होगा। क्षेत्र के सभी सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  CM पुष्कर सिंह धामी पहुंचे हल्द्वानी, राज्य स्तरीय सैनिक सम्मेलन में करेंगे प्रतिभाग

एसएचओ विजय सिंह मेहता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी की पहचान की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad