ख़बर शेयर करें -

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने मंगलवार को नेहरू कालोनी थाने पहुंच कर तहरीर सौंपी है। हरीश रावत ने आरोप लगाया कि भाजपा की ओर से एक विवादित एआई वीडियो प्रसारित किया गया है। जिसको AI वीडियो को लेकर उन्होंने शिकायत सौंपी है।

AI वीडियो मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पुलिस को दी शिकायत

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :- 28 करोड़ की ठगी में एक और साइबर ठग गिरफ्तार, यूट्यूब से कमाई का झांसा देकर लगाते थे चपत

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा द्वारा प्रसारित एआई वीडियो को लेकर सीओ डालनवाला को तहरीर सौंपी है। इस दौरान हरदा के साथ थाने में सैकड़ों समर्थक पहुंचे। हरीश रावत ने तहरीर में कहा कि भाजपा सिर्फ झूठ का सहारा लेकर राजनीति करती है। बताया जा रहा है कि इस दौरान पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने से मना करने के विरोध में हरदा और उनके समर्थक पुलिस स्टेशन के बाहर ही धरने पर बैठ गए।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: मुर्गा गाड़ी की आड़ में चरस तस्करी.. 2 तस्कर गिरफ्तार.. वीडियो...

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा ने अपने ऑफिसियल अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को अल्पसंख्यक तुष्टिकरण की राजनीति से जोड़कर दिखाया गया है। भाजपा का दावा है कि इस वीडियो के जरिए कांग्रेस की कथित वोट बैंक राजनीति को जनता के सामने लाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad