ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा: नगर में तेंदुए की दहशत से लोगों का घर से निकला मुश्किल हो गया है। नगर क्षेत्र में लगातार तेंदुए दिखाई दे रहे हैं। इस संबंध में लोगों ने डीएफओ पर अनदेखी करने का आरोप लगाया है।

तल्ला जोशीखोला निवासी चंद्र जोशी ने स्थायी लोक अदालत में अपील पत्र दिया है। उन्होंने अपील में कहा कि बीते 14 दिसंबर को उनके मोहल्ले के पास आर्य कन्या इंटर कॉलेज के खंडहर और देवी मंदिर के पास गुलदार की आवाजाही देखी गई। कहा कि इसके बाद 18 दिसंबर और एक जनवरी को भी क्षेत्र में गुलदार देखा गया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: हाईस्कूल का पेपर देने गई छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण! दो युवक सीसीटीवी में कैद..

इसकी जानकारी फोन के माध्यम से डीएफओ को दी गई थी। डीएफओ को वीडियो और फोटो भी उपलब्ध कराए गए थे। इसके बाद भी क्षेत्र में न तो पिंजरा लगाया गया और न ही झाड़ियों का कटान किया गया। ऐसे में रात के समय लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका धामी सरकार का पुतला.. चंपावत में नाबालिक के साथ हुए दुष्कर्म के विरोध...
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad