ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम प्रशासन ने सोमवार को शनि बाजार क्षेत्र में प्रस्तावित नाला निर्माण कार्य को लेकर नगर निगम की टीम ने सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया।

कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीन की मदद से पक्के अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। शनि बाजार रोड पर लंबे समय से नाला निर्माण प्रस्तावित है, लेकिन अतिक्रमण के चलते निर्माण कार्य बाधित हो रहा है।

यह देखिए वीडियो..

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि नाला निर्माण से क्षेत्र में जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। अतिक्रमणकारियों को पहले ही नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई थी, प्रशासन ने साफ किया है कि शहर के विकास कार्यों में बाधा बनने वाले अतिक्रमण पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  मिडिल ईस्ट का तनाव! उत्तराखंड अलर्ट, सीएम धामी की खास अपील..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad