ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी और पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और मार्ग पर यातायात भी कुछ देर के लिए बाधित हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली से आए श्रद्धालु कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे थे और उनकी कार सड़क किनारे खड़ी थी।

वीडियो..

इसी दौरान अचानक कार में आग लग गई। राहत की बात यह रही कि घटना के समय कार में कोई मौजूद नहीं था, सभी श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर रहे थे। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं यह बड़ी बात,

पुलिस के अनुसार, फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad