ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने जनपद के सभी थाना चौकी प्रभारियों को अवैध रूप से नशा तस्करी में लिप्त तस्करों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है। इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान वन विभाग का जू डम्पिंग जोन बागजाला के पास से 02 तस्करों को 91.10 ग्राम स्मैक स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

वीडियो..

उक्त सम्बन्ध में थाना काठगोदाम में FIR NO-37/2026, बारा-8/21/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त एवं बरामदगी-

1. अभि० आनन्द सिंह रावत के कब्बे से 68.35 ग्राम स्मैक।

2. रोहित थापा उपरोक्त के कब्जे से 22.75 ग्राम।

” कुल बरामदगी:- 91.10 ग्राम स्मैक (कीमत करीब 27 लाख)।”

आपराधिक इतिहास

अभि० आनन्द सिंह रावत उपरोक्त के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी पर मु0अ0सं0-176/2020, घारा-8/21/60 एनडीपीएस एक्ट, मु0अ0सं0-411/2020, धारा-8/21/60 एनडीपीएस एक्ट दर्ज है।

यह भी पढ़ें 👉  "नैनीताल जिला कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस को मिली मजबूती, दिग्गजों की मौजूदगी में दर्जनों लोग कांग्रेस में शामिल"

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वे स्मैक को पिंचू निवासी शक्तिफार्म सितारगंज, उधम सिंह नगर से खरीद कर लाते थे और हल्द्वानी में बेचते थे, जिसकी तलाश व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

नोट:– एसएसपी नैनीताल द्वारा पुलिस टीम को उक्त सराहनीय कार्य के 2,000 रु से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad