ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: फूलदेई जन कल्याण समिति द्वारा रविवार को तल्ली बमोरी रोड, भट्ट कॉलोनी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आंखों की जांच, शुगर, बी.पी. की जांच ज्योति नेत्रालय, तिकोनिया चौराहा, ठंडी सड़क द्वारा संपूर्ण आंखों की आंखों की जांच ऑप्टोमेट्रिस्ट विवेक द्वारा सम्पन्न की गई।

जनरल फिजिशियन डॉ. आदित्य एस. कुटियाल ने सामान्य बीमारियों का उपचार किया एवं स्किन-हेयर से संबंधित समस्याओं का उपचार डॉ. गीतिका ह्यांकी कुटियाल द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी मेयर की सीट फिर से हुई अनारक्षित, कांग्रेस भाजपा समेत कई प्रत्याशियों के चेहरे खिले,

शिविर में 175 से अधिक मरीजों की ओपीडी (OPD) की गई तथा सभी को आवश्यक निःशुल्क दवाइयां एवं चश्मे श्री ललित जोशी जी, पूर्व मेयर प्रत्याशी द्वारा प्रदान किए गए।
अध्यक्ष महोदय द्वारा बताया गया कि समिति लंबे समय से शिक्षा, महिला सशक्तिकरण व सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है और आगे भी इसी तरह समाजहित में कार्य करती रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  सहस्त्रधारा क्षेत्र में परखी गई आपदा की तैयारियां! प्रशासन व पुलिस ने संभाला मोर्चा (मॉक ड्रिल)

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष राजीव पांडेय, नीतू पांडेय, एडवोकेट सुमित नैलवाल, गौरव जोशी, सुमित भट्ट, शुभम पाल, दिनेश मेहरा एवं प्रियंशु तिवारी का विशेष सहयोग रहा। साथ ही ललित जोशी जी का समिति द्वारा आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad