ख़बर शेयर करें -

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल को आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नैनीताल उधम सिंह नगर लोक सभा सीट का कोआर्डिनेटर बनाया गया है, गोविंद सिंह कुंजवाल पर अब एक बड़ी जिम्मेदारी है जिसमें बूथ कमेटियों को मजबूत करने से लेकर कांग्रेस पार्टी के लिए एक मजबूत दावेदार तलाश करने की जिम्मेदारी होगी, मीडिया से मुखातिब होते हुए गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा:

जिस नेता का आधार मजबूत लगेगा, और उस नेता के बूथ पर पिछले चुनाव में क्या स्थिति रही है इसको देखते हुए नेता का आकलन किया जाएगा,

यह भी पढ़ें 👉  जल संरक्षण को छोटे-छोटे नौले-धारे के सुदृढ़ीकरण एवं संरक्षण पर भी ध्यान दें अधिकारी: राम सिंह कैड़ा

गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कांग्रेस को काफी मजबूत होने की जरूरत है, क्योंकि कोई भी व्यक्ति प्रदेश का नेता बन सकता है लेकिन अपने बूथ का मजबूत नेता नहीं, उन्होंने कहा प्रत्याशी बनकर कोई फायदा नहीं है, गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि उनकी जिम्मेदारी यह है की नैनीताल लोकसभा सीट से कांग्रेस कैसे मजबूत

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद कुंजवाल ने कहा कि नैनीताल लोकसभा सीट उनके लिए आज से इसलिए महत्वपूर्ण है कि यह सीट हमेशा VIP रही है, कभी यहां से गोविंद बल्लभ पंत ने चुनाव लड़ा तो कभी N D TIWATI नें, कभी के सी पंत नें, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी यहां से चुनाव लड़ चुके हैं लिहाजा उनका प्रयास अब यह रहेगा कि यह सीट कैसे भी दोबारा कांग्रेस की झोली में आ जाए, उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को आप ईमानदारी से काम करने की जरूरत है, नैनीताल लोकसभा सीट से चुनाव कौन लड़ेगा यह विषय बाद का

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आपसी कहासुनी के बाद पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या.. थाने पहुंचकर किया खुद को सरेंडर…
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad