हल्द्वानी। हल्द्वानी में गुप्ता ज्वेलर्स की ओर से बरेली रोड पर अब्दुला बिल्डिंग के सामने हांडा बैंगल्स शोरूम का रविवार को भव्य शुभारंभ किया गया है। यहां 24 कैरेट गोल्ड पत्रा ज्वेलरी के साथ यह सिर्फ एक दुकान नहीं, बल्कि परंपरा और आधुनिकता का संगम लेकर आई है। हांडा बैंगल्स ज्वैलरी शोरूम का शुभारंभ आरडी गुप्ता, अंजली गुप्ता, राजकुमार गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से अक्षर तृतीया के दिवस पर विधिवत शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर प्रतिष्ठान स्वामी ने बताया कि यदि आप ज्वेलरी के शौकीन है तो यह खबर आपके लिए है। शहर के बरेली रोड पर, केनरा बैंक के पास, अब्दुल्ला बिल्डिंग के सामने हांडा बैंगल्स का नया स्टोर खुल गया है। जहां आपको मिलेगा 24 कैरेट गोल्ड पत्रा ज्वेलरी का शानदार कलेक्शन मिलने जा रहा है। यहां पर आपको हर डिज़ाइन में बारीकी, और हर ज्वेलरी में परंपरा की झलक मिलेगी।
शोरूम के स्वामी डॉ. गौरव गुप्ता का कहना है कि यह स्टोर सिर्फ खरीदारी का स्थान नहीं, बल्कि ग्राहकों के साथ लंबे समय का विश्वास बनाने की पहल है। अगर आप ज्वेलरी में शुद्धता, डिज़ाइन में अलग पहचान और खरीदारी में भरोसा तलाश रहे हैं, तो यह नया ठिकाना आपके लिए हो सकता है।
अवसर पर कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, प्रदीप बिष्ट, प्रमोद अग्रवाल, सुबोध कुमार मिश्रा, मनोज गुप्ता, राकेश रस्तोगी, जितेन्द्र गुप्ता, गोपाल गुप्ता समेत सैकड़ों की संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज को लाइक और फॉलो करें
