ख़बर शेयर करें -

28 जनवरी से 4 फरवरी तक होगा दिव्य “शिव महापुराण कथा” का आयोजन

हल्द्वानी: नगर में आयोजित होने जा रही शिव कथा के पावन उपलक्ष्य में आज एक भव्य एवं दिव्य कलश यात्रा का आयोजन श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ किया गया। यह कलश यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होकर निकली, जहाँ नगरवासियों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा, आरती और भव्य स्वागत किया गया।
इस कलश यात्रा में 551 पवित्र कलश सम्मिलित रहे। पीताम्बर रंग की साड़ियों में सुसज्जित मातृशक्ति ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा को दिव्यता प्रदान की। महिलाओं की अनुशासित एवं भक्तिमय सहभागिता ने पूरे नगर को शिवमय वातावरण से ओतप्रोत कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: खाई में गिरी थार, रेस्क्यू ऑपरेशन में एक की मौत! (वीडियो) नैनीताल पुलिस, SDRF व फायर टीम ने दिखाई तत्परता...

कलश यात्रा की शोभा बढ़ाने के लिए आकर्षक एवं जीवंत झाँकियाँ भी प्रस्तुत की गईं। इनमें सर्वप्रथम विघ्नहर्ता भगवान गणेश की झाँकी रही, जिनके दर्शन मात्र से वातावरण मंगलमय हो उठा। इसके पश्चात श्री हनुमान जी की ओजस्वी झाँकी ने श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का संचार किया। वहीं भगवान शिव, गण एवं शिव परिवार की झाँकी ने उपस्थित जनसमूह को गहन आध्यात्मिक अनुभूति कराई।

यह देखिए वीडियो..

यात्रा के दौरान हर-हर महादेव, जय श्री गणेश, जय बजरंगबली के गगनभेदी जयघोष, ढोल-नगाड़ों एवं भजन-कीर्तन से संपूर्ण नगर भक्तिरस में डूब गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई तथा पुष्पवर्षा कर यात्रियों का अभिनंदन किया गया।
इस भव्य कलश यात्रा का उद्देश्य शिव कथा के शुभारंभ से पूर्व नगर में धार्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रसार करना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता ने इस आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया। यह दिव्य कलश यात्रा शिव कथा के मंगल और शुभारंभ का प्रतीक बनी तथा हल्द्वानी नगर को पूर्णतः शिवमय कर गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: हाईस्कूल का पेपर देने गई छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण! दो युवक सीसीटीवी में कैद..

यात्रा का शुभारंभ पूजन के साथ किया गया और प्रथम पूजन में गोपाल पाल, राजेश अग्रवाल, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, अंकित शर्मा, भगवान सहाय गर्ग, विधायक सुमित हृदयेश, दर्जा राज्यमंत्री शंकर कोरंगा, ललित जोशी, उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad