ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: हल्द्वानी नगर निगम के पालीशीट वार्ड में गुरुवार की सुबह परिजन के साथ स्कूल जा रहे एक बच्चे को कुत्ते ने अचानक काट लिया। यह घटना शांतिनगर क्षेत्र की बताई गई है। स्थानीय पार्षद नेहा अधिकारी और भाजपा नेता विक्रम अधिकारी ने बताया कि बीते बुधवार को भी कुत्ते ने स्थानीय निवासी को काटा था। जिसके बाद उन्होंने नगर निगम प्रशासन से जल्द कुत्ता पकड़ने की मांग की है।

वहीं जानकारी के अनुसार इससे पहले भी नगर के मल्ली बमौरी वार्ड नम्बर 48 में लावारिस कुत्तों ने दो दिन के भीतर वार्ड की बलवंत कॉलोनी, बल्यूटिया फार्म, कपिल विहार, लक्ष्मी विहार, श्री कृष्ण विहार, त्रिलोक नगर आदि क्षेत्रों में लगभग 15 लोगों को काट कर जख्मी कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर ट्रेन क़ी छत पर चढ़ा युवक, हालत गंभीर....

यह देखिए वायरल वीडियो..

जिसके बाद सभी घायलों ने सरकारी व निजी अस्पतालों में रेबीज के इंजेक्शन लगवाए है। सूचना पर नगर निगम की डॉग कैचर्स की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन हमलावर कुत्ते के ना मिल पाने पर खाली हाथ वापस लौट गई। स्थानीय पार्षद ने नगर निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।


ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad