ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी– नैनीताल रोड स्थित चौपाटी में दो ब्लॉगरों के बीच हुए विवाद ने सड़क पर तमाशे का रूप ले लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ब्लॉगर ज्योति अधिकारी और सुनीता भट्ट के बीच कहासुनी बढ़ते-बढ़ते खुलेआम गाली-गलौज और झड़प में बदल गई, जिससे मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप के दौरान दोनों ब्लॉगर ने बेशर्मी की सारी हदें पार करते हुए जमकर गालियों अपशब्दों की बौछार करी वो भी पब्लिक प्लेस में। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने काफी समझने का प्रयास किया।

यह देखिए वायरल वीडियो..

जिसके बाद काठगोदाम पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में शीतकालीन पर्यटन, साहसिक खेल व वेडिंग डेस्टिनेशन की ब्रांडिंग भी किया जिक्र।

पुलिस के अनुसार दोनों ब्लॉगरों की आज की रात काठगोदाम थाने में ही कटेगी, जबकि आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।

इस मामले में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने साफ संदेश दिया है कि सार्वजनिक स्थानों पर अराजकता और हंगामा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad