ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: होटल एवं रेस्टोरेंट व्यापारियों ने बुधवार को जिलाधकारी ललित मोहन रायल से मुलाकात कर उन्हें मांग पत्र सौंपा है। होटल व्यापारियों ने जिलाधिकारी को पत्र में कहा है कि मध्य पूर्व में मौजूदा स्थिति के कारण, कल से होटलों और रेस्तरांओं को कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित है। जिसकारण किसी भी होटल या रेस्तरां को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं।

उन्होंने लिखा कि जैसा कि आप जानते हैं, नैनीताल की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से पर्यटन पर निर्भर है, जिसमें होटल और रेस्तरां का बड़ा योगदान है। इसके अलावा, गर्मी का मौसम तेजी से आ रहा है, और यदि होटलों और रेस्तरांओं को कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति जल्द बहाल नहीं की गई, तो उनके पास बंद होने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। क्योंकि वे पर्यटकों की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम नहीं होंगे। जिसके चलते होटल व्यापरियों ने जिलाधकारी से अनुरोध किया है कि प्रशासन अपनी ओर से उचित कदम उठाएं ताकि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल हो सके।