ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: कानून व्यवस्था की कमान स्वयं संभाले रहे SSP मंजुनाथ टीसी ने देर रात तक किया क्षेत्र भ्रमण

नव वर्ष जश्न के दौरान हुड़दंगियों पर नैनीताल पुलिस का सख़्त पहरा

हल्द्वानी: नव वर्ष के जश्न के दौरान जनपद नैनीताल में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर रही। जश्न की आड़ में किसी भी प्रकार के हुड़दंग, शराबखोरी व कानून उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के नैनीताल जिला इकाई के चुनाव संपन्न, अंकुर शर्मा बने जिलाध्यक्ष तथा प्रकाश जोशी जिला महामंत्री..

SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टी.सी. स्वयं मध्यरात्रि तक लगातार क्षेत्र भ्रमण पर रहे एवं कानून व्यवस्था की कमान संभालते हुए मौके पर उपस्थित रहकर अधिकारियों एवं पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सुशासन में उत्कृष्टता के लिए बंशीधर तिवारी को राष्ट्रीय सम्मान, सीएम धामी ने किया सम्मानित

पुलिस कार्यवाही

40 हुड़दंगी पुलिस एक्ट में हिरासत
11 नशेड़ी चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
206 वाहन चालकों पर कार्यवाही
₹50,200/- का जुर्माना वसूला

नैनीताल पुलिस आमजन व पर्यटकों की सुरक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है। शांति भंग करने वालों पर आगे भी कठोर कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad