ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बनभूलपुरा थाना पुलिस टीम ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 12.03.2026 को थाना बनभूलपुरा पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराध की रोकथाम के लिए क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम ने गौला पार्किंग मजार के पास से एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 अवैध (नाजायज) चाकू बरामद हुआ। पुलिस द्वारा मौके पर ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: मंडी में युवक और युवती की पत्थर से कुचलकर हत्या, डबल मर्डर.. (वीडियो)

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमन उर्फ चिन्तामणि पुत्र मो. हसीन, निवासी मोहम्मदी मस्जिद के पास, इन्द्रानगर, बनभूलपुरा जनपद नैनीताल, उम्र 19 वर्ष बताया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: मुरादाबाद के पर्यटकों की कार सरिताताल के झील में गिरी! (वीडियो)

अभियुक्त के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 45/26, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:- मु0अ0सं0 123/25, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना बनभूलपुरा (चालानी)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad