ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने शनिवार को नगर निगम के वार्ड संख्या 12, 13 एवं 14 में कांग्रेस परिवार के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, मातृशक्तियों एवं क्षेत्रवासियों के साथ संगठनात्मक बैठक कर जनसरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का भरोसा दिलाया।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से प्राप्त सुझावों एवं विकास संबंधी मांगों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विषयों के शीघ्र एवं स्थायी समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सुशासन में उत्कृष्टता के लिए बंशीधर तिवारी को राष्ट्रीय सम्मान, सीएम धामी ने किया सम्मानित

बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। विधायक सुमित हृदयेश ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने बूथ एवं वार्ड क्षेत्रों में घर-घर जाकर पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, त्रुटियों का संशोधन कराने तथा आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराने के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम होना लोकतंत्र की मजबूती की पहली शर्त है और इस अभियान को पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ सफल बनाया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: बेकाबू ट्रक ने दुकान की छत तोड़ डाली.. वीडियो वायरल...

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, जनभागीदारी को मजबूत करने तथा जनता के हितों के लिए संघर्ष करती रही है। संगठन की ताकत कार्यकर्ताओं और आमजन के निरंतर संवाद से ही बढ़ती है।

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के सम्मानित अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, BLA-1 मयंक भट्ट, वरिष्ठ समाजसेवी गोविन्द सिंह बिष्ट, मलय बिष्ट, राजो टंडन, शशि आर्या, दिनेश चौहान, बीजेन्द्र चौहान, जगदीश चन्द्र, वीर गुप्ता, सुमित कुमार, प्रकाश आर्या, सूरज प्रकाश, मो. शाद, तलत ऐतशाम, त्रिलोक बनौली, हेमंत साहू, सुजल सचिन, शानू वारसी, अशोक पांडे, अतर सिंह सहित कांग्रेस परिवार के सम्मानित पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad