हल्द्वानी: भुवन जोशी (पूर्व प्रदेश सह – संयोजक आईटी, बीजेपी ) को भारतीय जनता पार्टी के अभियान जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार का, प्रदेश सह संयोजक बनाया गया है। इससे पूर्व संगठन द्वारा भुवन जोशी को पूर्व विधानसभा चुनाव में विजय संकल्प यात्रा टीम के प्रदेश सदस्य बनाने के साथ ही विगत लोकसभा चुनाव में मीडिया एवं डाटा प्रबंधन के कार्य का प्रमुख दायित्व भी सौंपा गया ।
जोशी को वर्षों से समय-समय पर संगठन द्वारा दिये गए दायित्वानुसार प्रत्येक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी, सहभागिता एवं उनके द्वारा पार्टी हित में किए गए उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उन्हें पुनः जन-जन की सरकार – जन-जन के द्वारा अभियान में शामिल होने से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।

इस दौरान भुवन जोशी ने प्रदेश नेतृत्व ,जिला नेतृत्व एवं सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वो पूर्व की भांति इस अभियान को भी जन-जन तक पहुंचाने मैं तन, मन से अपना पूर्ण योगदान देंगे। साथ ही उन्होंने बीजेपी के प्रदेश नेतृत्व, नैनीताल लोक सभा के जन प्रिय सांसद और जिला नेतृत्व का बहुत – बहुत आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज को लाइक और फॉलो करें
