ख़बर शेयर करें -

28 दिसंबर से 5 जनवरी के बीच हल्द्वानी में होगा गुरु प्रकाश पर्व का आयोजन

हल्द्वानी: गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, हल्द्वानी द्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के आगमन पर्व के उपलक्ष्य में भव्य नगर कीर्तन और गुरमत समागम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य संगत को निहाल करने के लिए कीर्तनियों और प्रचारकों द्वारा गुरबाणी और गुरु इतिहास को मन में बसाने का है।

यह देखिए वीडियो..

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी सिख धर्म के दसवें गुरु थे और उन्होंने धर्म और न्याय की रक्षा के लिए अपना सब कुछ बलिदान कर दिया। उनके जीवन से हमें साहस, बलिदान और न्याय के लिए लड़ने की प्रेरणा मिलती है। उनके प्रसिद्ध शब्द “सवा लाख से एक लड़ाऊं, चिड़ियों से मैं बाज तड़ाऊं” आज भी उनके साहस और न्याय के लिए उनकी लड़ाई का प्रतीक हैं। उनके चार साहिबजादे – अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह – ने भी अपने प्राणों की आहुति दी और सिख इतिहास में अमर हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शीलू कुमार होंगे नैनीताल से विधानसभा प्रत्याशी.. 16 फरवरी को होगा भव्य विधानसभा सम्मेलन.. वीडियो....

कार्यक्रम विवरण:

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, हल्द्वानी में आयोजित होने वाले इस समागम में निम्नलिखित कार्यक्रम शामिल हैं:

  1. प्रभात फेरियों का विवरण:
    • 28 दिसंबर 2025 (शनिवार): गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब, गौजाजाली में सुबह 5:30 बजे प्रभात फेरी।
    • 29 दिसंबर 2025 (सोमवार): गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब, राजेंद्र नगर में सुबह 5:30 बजे प्रभात फेरी।
    • 30 दिसंबर 2025 (मंगलवार): गुरुद्वारा श्री गुरु हरिकिशन साहिब जी, रामपुर रोड में सुबह 5:30 बजे प्रभात फेरी।
    • 31 दिसंबर 2025 (बुधवार): गुरुद्वारा चार साहिबजादे, कालादूँगी रोड में सुबह 5:30 बजे प्रभात फेरी।
    • 1 जनवरी 2026 (गुरुवार): गुरुद्वारा गुरु नानक पुरा, नैनीताल रोड में सुबह 5:30 बजे प्रभात फेरी।
    • 2 जनवरी 2026 (शुक्रवार): गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, हल्द्वानी में सुबह 5:30 बजे प्रभात फेरी।
  2. टर्बन डे (पैडल मार्च):
    • 1 जनवरी 2026 (गुरुवार): श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल से गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, हल्द्वानी तक टर्बन डे (पैडल मार्च)।
  3. नगर कीर्तन की आरंभता:
    • 3 जनवरी 2026 (शनिवार): सुबह 11:00 बजे नगर कीर्तन की शुरुआत।
    • 4 जनवरी 2026: रात 7:00 बजे से 10:00 बजे तक धार्मिक दीवान।
    • 5 जनवरी 2026: सुबह 9:30 बजे से 4:00 बजे तक धार्मिक दीवान (रामलीला मैदान) और गुरु का लंगर अटूट वरतेंगे।
    • 5 जनवरी 2026: रात 7:00 बजे से 11:00 बजे तक धार्मिक दीवान।
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: अतिक्रमण हटाने के दौरान मिला नशे का जखीरा! मचा हड़कंप

*कार्यक्रम के प्रमुख कीर्तनिये व कथावाचक

  • भाई गुरकीरत सिंह जी (हजूरी
    रागी दरबार साहिब, अमृतसर)
  • भाई मनजिंदर सिंह जी (हजूरी रागी श्री फतेहगढ़ साहिब)
  • भाई कवलजीत सिंह नूर जी (अमृतसर वाले)
  • भाई सिमरनजीत सिंह जी (कथा वाचक) पंजोखरा साहिब वाले

आयोजक: समूह साध संगत और प्रबंधन कमेटी, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, हल्द्वानी।

बेनती: समस्त संगत से निवेदन है कि इस भव्य नगर कीर्तन और गुरमत समागम में शामिल होकर गुरु घर की खुशियों में भागीदार बनें।

इस दौरान मुख्य सेवादार वीरेंद्र सिंह चड्ढा, कंवलजीत सिंह उप्पल, हरविंदर सिंह कुकरेजा प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा, रणजीत नागपाल , सन्नी आनंद, मनलीन कोहली ,अमरपाल सिंह भूप्रीत साहनी जसबीर सिंह गोल्डी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad