ख़बर शेयर करें -

राजीव गांधी जी की दूरदर्शी सोच आज भी देश और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है” – गोविंद सिंह बिष्ट।

हल्द्वानी- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर स्वराज आश्रम, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय राजीव गांधी के देश के प्रति योगदान, उनकी दूरदर्शी सोच एवं आधुनिक भारत के निर्माण में निभाई गई उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी जी ने देश को सूचना प्रौद्योगिकी, पंचायती राज व्यवस्था एवं युवाओं को नई दिशा देने का कार्य किया। उनका व्यक्तित्व और नेतृत्व आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: स्पा सेंटरों में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 19 महिलाएं रेस्क्यू..

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने भारत को 21वीं सदी की ओर अग्रसर करने का सपना देखा था और अपने कार्यकाल में देश को आधुनिक सोच एवं तकनीक से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का बलिदान और देशहित में उनकी सेवाएं सदैव स्मरणीय रहेंगी तथा कांग्रेस कार्यकर्ता उनके आदर्शों पर चलकर देश एवं समाज की सेवा करने का संकल्प लेते रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने नैनीताल जिला पंचायत की सबसे हॉट सीट को,भारी मतो से जिताने के लिए उतरे मैदान मे.......

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्य रूप से मेयर प्रत्याशी ललित जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर हुसैन, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पाण्डे, पार्षद धर्मवीर, विनोद कुमार, गिरीश पांडे, रेनू तोमर, गोविंद बगड़वाल, संजू उप्रेती, कौशलेंद्र भट्ट, महेशानंद, गोविंद सिंह बिष्ट, प्रदीप बिष्ट, बबलू बिष्ट, मोहम्मद शाद अली, मोहम्मद नबी, उदित करायत, अमित बिष्ट, ताहिर हुसैन आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad