ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और आमजन को राहत देने के उद्देश्य से नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने आज मंगल पड़ाव से ताज चौराहे को जोड़ने वाले बनभूलपुरा क्षेत्र के आज़ाद नगर लाइन नंबर-1 के मुख्य मार्ग पर सख़्त अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद की गई इस कार्रवाई में सड़क और नालियों पर किए गए अस्थायी व अवैध अतिक्रमण को हटाकर मार्ग को पूरी तरह साफ कराया गया।

यह देखिए वीडियो..

नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि नगर निगम द्वारा जिला प्रशासन और पुलिस के सहयोग से निरंतर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। आज़ाद नगर के इस व्यस्त मार्ग पर नालियों के ऊपर और सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित हो रहा था, जिसे हटाया गया है। उन्होंने व्यापारियों और आम नागरिकों से अपील की कि वे न तो अस्थायी और न ही स्थायी अतिक्रमण करें, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में चल रही कबाड़ की दुकानों पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई.. (वीडियो)
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad