ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रायल द्वारा जनपद में खनन गतिविधियों में कार्यरत श्रमिकों के कल्याण हेतु स्वीकृत निधि के अनुपालन में शनिवार को गोरा पड़ाव खनन गेट में कल्याणकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत विधायक लालकुआं मोहन सिंह बिष्ट, उप जिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह, डीएलएम वन निगम हल्द्वानी धीरेश बिष्ट तथा जिला खनन अधिकारी नवीन सिंह की उपस्थिति में गोरा पड़ाव खनन गेट पर खनन कार्यों में संलग्न 600 से अधिक श्रमिकों को शीत ऋतु से बचाव हेतु कंबलों का वितरण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 29 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक "भगवान शिव कथामृत" का भव्य आयोजन..

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक कल्याण हेतु शासन एवं जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को दोहराया गया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों को निरंतर जारी रहेगा ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad