ख़बर शेयर करें -


हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय ने अकादमिक सत्र जुलाई 2026 में ऑनलाइन प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण राहत देते हुए प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 21 सितंबर 2026 कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश की अंतिम तिथि में विस्तार किए जाने से उन शिक्षार्थियों को अवसर मिलेगा, जो निर्धारित अवधि में किसी कारणवश प्रवेश नहीं ले सके थे।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा एवं अध्ययन केन्द्रों तथा विभिन्न विद्याशाखाओं से जुड़े शिक्षार्थियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए समय सीमा के भीतर अपना प्रवेश सुनिश्चित करें। साथ ही, संबंधित केन्द्रों एवं विद्याशाखाओं को निर्देशित किया गया है कि वे अपने यहां अध्ययनरत शिक्षार्थियों को अगले सेमेस्टर अथवा अगले वर्ष में प्रवेश लेने के संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराते हुए उनका मार्गदर्शन करें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 9 साल के नाबालिग बच्चे से कुकर्म के मामले में कोर्ट ने आरोपी को ठहरया दोषी! सुनाई यह सजा…

विश्वविद्यालय की ओर से कहा गया है कि प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित जानकारी शिक्षार्थियों तक समय पर पहुंचाई जाए, ताकि कोई भी विद्यार्थी प्रवेश से वंचित न रहे। प्रवेश की विस्तारित अंतिम तिथि 21 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad