ख़बर शेयर करें -

HALDWANI देर रात वाहनों की आमने सामने की भिड़ंत में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बरेली रिछा से नव वर्ष का जश्न मनाने काठगोदाम आए युवकों की कार की खेड़ा गौलापार में पिकअप से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार चार युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकलकर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। जहां. दुर्घटना के बाद मौके पर ही रिजवान (28) की मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों का उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 5 लोगों की दर्दनाक मौत..(वीडियो)

पुलिस के अनुसार कार सवार रिछा निवासी मुजाहिद, इसरार, सनावर, अफजाल और रिजवान नया साल मनाने काठगोदाम आए थे। यहां से वापस लौटने के दौरान यह हादसा हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad