ख़बर शेयर करें -

हर गोविन्द सुयाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी में आज मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया,इस खास अवसर पर कक्षा 10वीं के 10 और कक्षा 12वीं के 2 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, इन मेधावी विद्यार्थियों को ग्यारह हजार रुपये की धनराशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी उपलब्धियों को सराहा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हल्द्वानी नगर निगम के मेयर गजराज सिंह बिष्ट रहे, जिन्हें बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने का सौभाग्य मिला। इस कार्यक्रम में छात्रों के अभिभावक और विद्यालय स्टाफ मेम्बर भी मौजूद रहे, स्टेट टॉपर जतिन जोशी को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए इक्कीस हजार रुपये की धनराशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों और शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad